मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: कैली गांव में ईंट के रुपयों को लेकर सोमवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को हिरासत में लेते हुए दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। कैली निवासी रहीस ने बताया कि गांव निवासी पडोसी वसीम को ईंट खरीद के लिए 55 हजार रुपये दिए थे। उसे न तो ईंट मिली और न ही रुपये वापस मिले। उसके पिता नजर मोहम्मद ने अपने रुपयों का पड़ोसी पर तकाजा किया तो पड़ोसी ने उसके पिता के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से नफीस और नदीम घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए मौके से...