Meerut News: कैथवाड़ी में जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से बालक घायल
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साप्ताहिक बाजार के दौरान सड़क किनारे स्थित स्कूल की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बुधवार को कैथवाड़ी गांव में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। बाजार में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित स्कूल की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर जमीन पर आ गिरी। हादसे में पास के गांव रजापुर निवासी करीब 13 वर्षीय सनी दीवार की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.