Meerut News: कैंपस में सोने से ज्यादा चमकी फैब्रिक-स्टोन ज्वैलरी
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में मंगलवार को ब्रास, बीड्स, स्टोन और फैब्रिक से बनी ज्वैलरी सोने से ज्यादा चमकी। द डिपार्टमेंट ऑफ ज्वैलरी डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कॉस्ट्यूम ज्वैलरी डिजाइन करके पहली प्रदर्शनी लगाई। आठ सौ से अधिक डिजाइन की ज्वैलरी को शिक्षिका और छात्राओं ने खूब पसंद किया। प्रदर्शनी आज भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी। कॉस्ट्यूम ज्वैलरी को बीवॉक इन ज्वैलरी डिज़ाइनिंग के विद्यार्थियों ने डिजाइन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला और आईएमएस की निदेशक प्रो.जसकिरन कौर ने किया। फेकल्टी अर्चना चौधरी के अनुसार छात्र-छात्राओं ने बीड्स, फैब्रिक, वायर और स्टोन का प्रयोग कर ज्वैजरी के विभिन्न डिजाइन तैयार किए हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : कैंपस में चम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.