मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब कैंट बोर्ड भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत बुधवार को कैंट बोर्ड प्रशासन ने सरोजिनी पथ (बुचरी रोड) पर अवैध रूप से किए गए पांच अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों और कब्जाधारियों द्वारा सड़क के किनारे की बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा जमाया गया था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश के बाद बुधवार को इंजीनियर पीयूष गौतम भारी पुलिस बल और दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने बिना किसी देरी के सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...