मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: केएल इंटरनेशनल स्कूल में हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक तथा शैक्षणिक गतिविधि हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कल्पना और सुंदर रंगों के माध्यम से बेहतरीन कलाकृतियां बनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा नौंवी और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए टेक्सटाइल क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें वस्त्रों, हथकरघा और सतत फैशन से जुड़े तीन मुख्य राउंड (प्रारंभिक, विजुअल और बजर) शामिल थे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हैंडलूम वीवर सेंटर से आए विशेषज्ञों ने किया। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित वेस्ट टू वियर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रिसाइकिल और अपशिष्ट सामग्रियों से आकर्षक परिधान तैयार कर सस्टेनेबल फैशन और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया। यह भी ...