मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी झांकियां तैयार की जा रही हैं। वहीं, मंदिर परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नगर के महादेव मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण से जुड़े प्रसंगों की झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में विशेष विद्युत सजावट के साथ फूलों से भी आकर्षक सजावट की गई है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जन्माष्टमी के लिए रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए मंदिर देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन...