Meerut News: कृषि विवि में किसान मेले की तैयारियां पूरी, शुभारंभ आज
मेरठ, नवम्बर 2 -- किसान मेले की तैयारियां पूरी Meerut News: मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो से चार नवंबर तक होने वाले मेले का उद्घाटन सोमवार सुबह 11 बजे कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त करेंगे। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ फल-फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। निदेशक प्रसार डॉ. सतेंद्र खारी ने बताया कि मेले में पेस्टिसाइड, हर्बिसाइड, बीज, ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के स्टॉल लगाए जाएंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों और महाविद्यालयों की ओर से भी स्टॉल लगाए जाएंगे। किसानों को मेले में उत्तम गुणवत्ता के बीज और विभिन्न प्रजातियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.