Meerut News: कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर को मिला उत्कृष्ट सम्मान
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: लखनऊ में मंगलवार को आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 37वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर हस्तिनापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्रा को मिला। केंद्र को यह उपलब्धि मिलने से किसानों और कृषि वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सम्मान केंद्र द्वारा कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। केंद्र ने नवीन कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, किसानों की क्षमता व विकास तथा कृषि उत्पादकता एवं कृषक आय में वृद्धि हेतु उत्कृष्ट योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अमरजीत सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.