Meerut News: कृषि भूमि के नाम पर लाखों रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव निवासी व्यक्ति ने आधा दर्जन लोगों पर कृषि भूमि का सौदा करने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सतवाई निवासी प्रमोद कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव शाहपुर जैनपुर निवासी उपेन्द्र सिंह पुत्र बृह्मपाल सिंह ने कृषि भूमि का सौदा तय किया गया था। आरोप है कि भूमि के सौदे के नाम पर अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस और नकद के माध्यम से 66 लाख रुपये की रकम दी गई, लेकिन आरोपित ने रकम लेने के बावजूद न तो जमीन उसके नाम कराई और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित ने बताया कि बार-बार रकम वापस मांगने पर उसे टालमटोल कर परेशान किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.