Meerut News: कृषक पीजी कॉलेज में चोरी, स्टाफ रूम का ताला तोड़कर दस्तावेज व सामान ले गए चोर
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कृषक पीजी कॉलेज में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आने से महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। चोर स्टाफ रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों को खंगालते हुए महत्वपूर्ण कागजात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यवाहक प्राचार्य द्वारा मवाना थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे महाविद्यालय की कर्मचारी बिमलेश (चपरासी) कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने देखा कि स्टाफ रूम का एक दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो शिक्षकों की अलमारियों का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और अलमारियों से कुछ महत्वपूर्ण कागजात व अन्य सामान गायब था। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि स्टाफ रूम में रखी एक पुरानी साइकिल और एक विद्युत इंडक्शन भी चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.