Meerut News: कूड़े के ढेर में कट्टे में बंद मिला नवजात बच्ची का शव
मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: जिस नवजात ने अभी आंखें भी नहीं खोली थी, उसे पॉलिथीन में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। रविवार सुबह भैंसा रोड स्थित खत्ते पर कबाड़ बीनने पहुंची महिलाओं ने कूड़े के बीच पॉलिथीन में बंद एक कट्टा देखा। महिलाओं ने उसे खोला तो अंदर नवजात बच्ची का शव था, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई, लेकिन शुरुआती जांच में शव फेंकने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह रोज की तरह कुछ महिलाएं भैंसा रोड स्थित खत्ते पर कबाड़ बीनने पहुंची थीं। कूड़े के ढेर को खंगालते समय उनकी नजर पॉलिथीन में बंधे कट्टे पर पड़ी। जब उन्होंने उसे देखा तो उसमें नवजात बच्ची का शव मिला। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.