Meerut News: कुशावली में भरभराकर गिरी मकान की छत, परिवार दबा
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुशावली गांव में एक कच्चे मकान की छत गिर जाने से हड़ंकप मच गया। जिस समय ये घटना हुई उस समय परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे। परिवार के पांच सदस्य छत के मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद सभी को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार सरधना ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार केा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। कुशावली गांव में सुरेश पुत्र रतन सिंह का परिवार रहता है। सुरेश मजदूरी करता है। दो दिन हुई बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सुरेश, उसकी पत्नी मिथलेश, पुत्री सोनम, पुत्रवधु पूजा व तीन माह की पीहु पुत्री गुड्डू घर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.