मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: मंगलवार दोपहर कुशावली गांव में एक कच्चे मकान की छत गिर जाने से हड़ंकप मच गया। जिस समय ये घटना हुई उस समय परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे। परिवार के पांच सदस्य छत के मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार सरधना ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार केा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। कुशावली गांव में सुरेश पुत्र रतन सिंह का परिवार रहता है। सुरेश मजदूरी करता है। दो दिन हुई बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सुरेश, उसकी पत्नी मिथलेश, पुत्री सोनम, पुत्रवधु पूजा व तीन माह की पीihu पुत्री गुड्डू घर में मौजूद थे और खाना ख...