Meerut News: कुलंजन प्राथमिक विद्यालय के सामने भरा गंदा पानी, नौनिहाल परेशान
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: कुलंजन स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने लंबे समय से गंदा पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। बच्चे रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। लोगों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर प्रशासन से जनहित में समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बता दें कि विद्यालय के सामने जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा है। पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्कूल प्रशासन की ओर से भी जलभराव की समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। हर बार उन्हें केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.