Meerut News: कुत्ते से टकराई दो बाइके, तीन लोग घायल
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: रविवार दोपहर तहसील रोड पर अचानक सामने आए कुत्ते से दो बाइकें टकरा गई। इस दौरान बाइकों पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी युवकों ने हेलमेट पहन रखा था। यदि हेलमेट न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सिंधु, राजेश और मोन्टू दो बाइकों पर सवार होकर सरधना में अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। जैसे ही वे तहसील रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास पहुंचे। तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। बाइक सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बाइक कुत्ते से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों वहां से चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.