Meerut News: किसान की समस्याओं को लेकर भाकियू ने कमिश्नरी घेरी
मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। बिजली, गन्ना, आवारा पशु और खाद आदि समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने कमिश्नरी का घेराव कर किसान महापंचायत की। सैकड़ों ट्रैक्टरों और ट्रालियों पर सवार होकर पहुंचे हजारों किसानों ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। मांगों को लेकर कमिश्नर के साथ वार्ता नहीं होने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू दिया। किसानों ने कहा कि जब तक मंडलायुक्त के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं होगी, तब तक किसान अपने घर नहीं जाएंगे। ज्ञापन लेने के लिए एडीएम सिटी और एसपी सिटी कई बार किसानों के बीच आए, लेकिन किसानों ने उन्हें ज्ञापन नहीं सौंपा। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पहुंचकर किसानों का हौसला बढ़ाया。 यह भी पढ़ें- मेरठ : कमिश्नरी पहुंच रहे किसान, ट्रैक्टरों से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.