मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर लोहियानगर युवा किसान संघर्ष समिति ने रविवार को लोहियानगर में निर्माणाधीन सोहराबगेट बस अड्डे का काम बंद करा दिया और धरना शुरू कर दिया। किसान नेता गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि जब तक किसानों को बढ़ा प्रतिकर व प्लॉट नहीं मिल जाते तब तक किसान मेडा योजना में कोई काम नहीं होने देंगे। किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा धर्मपाल गुर्जर और संचालन गौरव गुर्जर काजीपुर ने किया। किसानों के धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर किसानों ने मेडा को 10 सितंबर तक का समय दे दिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मुआवजे के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन जारी कहा कि अगर किसानों का रुका हुआ प्रतिकर व प्लॉट नहीं मिला तो किसान निर्माण कार्य नहीं होने देंगे और 10 सितंबर...