Meerut News: किसानों की समस्याओं के समर्थन में धरना-प्रदर्शन
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: सकौती गन्ना समिति पर सोमवार को गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी, गन्ना भुगतान ब्याज की मांग को लेकर भारतीय किसान-मजदूर मोर्चा अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन समिति सचिव मुकेश पांडे को सौंपा। मांगे नहीं माने जाने पर धरना प्रदर्शन की बात कही। धरना प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि खेती की लागत के डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है, लेकिन किसानों को उनकी फसल के उचित मूल्य नहीं मिल रहे। फसल के उचित दाम नहीं मिलने के चलते किसान को आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकाय गन्ना फसल का दाम बढ़ाकर 600 रुपये कुंतल करें तो किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। मिल का पेराई सत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.