Meerut News: किसानों का खिवाई बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: कस्बा खिवाई में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और बिजली की समस्याओं को लेकर बुधवार को किसानों और ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर मनमानी करने, अधिक बिजली बिल भेजने, बिना पूर्व सूचना कनेक्शन काटने और घरों में जाकर मीटर उखाड़ने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने अधिकारियों को मांग-पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। धरने में पहुंचे कस्बा खिवाई निवासी सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि खिवाई में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से आम लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी घरों में जाकर मीटर उखाड़ रहे हैं, और बिजली कनेक्शन काट रहे हैं। इस दौरान यह भी नहीं देखा जाता कि परिवार में शादी-विवाह अथवा कोई अन्य कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.