मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: फलावदा कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे पड़ोसी युवक पीड़िता के घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर होने पर परिजनों की आंख खुल गई और आरोपी को भागते हुए देखकर पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल तेवतिया मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...