Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उन्हें धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में भीमनगर कॉलोनी निवासी युवक बाइक से पीछा करते हुए पहुंचा। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की तथा विरोध करने पर भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त युवक पहले भी आये दिन ऐसी हरकत करता रहता है। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.