Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़, मोबाइल देकर बात करने का बनाया दबाव
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने मोहल्ले के ही युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। 100 फुटा सुहेल गार्डन निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी से मोहल्ले का ही रहने वाला नाजिम कथित रूप से अश्लील इशारे और छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने किशोरी को एक मोबाइल देकर उससे बातचीत करने का दबाव भी बनाया। किशोरी ने मोबाइल अपनी मां को सौंप दिया और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने नाजिम की हरकतों का विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.