मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अरबाज अपनी तीन साथियों के साथ 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि तड़के किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकली किशोरी लहूलुहान और डरी-सहमी हालत में घर पहुंची तथा परिजनों को पूरी बात बताई।घटना के बाद परिवार ने भय के कारण शुरू में मामला दबाए रखा। बाद में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस गांव पहुंची और जांच के बाद पीड़िता को थाने बुलवाया गया। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिला...