Meerut News: किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 18 -- Meerut News: थाना सरूरपुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसड़ सुल्ताननगर निवासी सलमान पुत्र जुल्फकार के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को जसड़ सुल्ताननगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी 17 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान किशोरी के बयान और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी दौरान सलमान का नाम भी मामले में सामने आया। शुक्रवार को पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.