मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मालीपुर से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने थाना पर युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पीडित पिता ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि लगभग दस दिन पूर्व उनकी नाबालिग बेटी को गौरव बहला फुसलाकर ले गया था। पहले तो लगा कि उनकी बेटी कहीं चली गई है, लेकिन जानकारी मिलने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया है। जहां से युवक को जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...