Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे वर्ग की किशोरी का गांव निवासी युवकों पर बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पिता ने नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रोहटा थाने में दी तहरीर में गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रविवार को रात में घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों को नामजद करते हुए बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.