Meerut News: किशोरी को जबरन बाइक पर बैठकर ले गए युवक, बदहवास मिली
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार शाम 14 वर्षीय किशोरी को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि काफी तलाश के बाद किशोरी बदहवास हालत में घर के बाहर मिली। उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। परिजनों ने किशोरी के साथ रेप की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई थी। किशोरी के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पिता के अनुसार, आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाए जाने के बाद किशोरी को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.