Meerut News: किशोरी का अपहरण करने वाले तांत्रिक को पकड़ा
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: पत्नी को तलाक दे चुका तांत्रिक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किराए की गाड़ी से दिल्ली ले जाते हुए चालक को शक होने पर उसने लोगों की मदद से तांत्रिक को दबोच लिया। किशोरी के भाई ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि छह साल पहले बहन की शादी शास्त्रीनगर निवासी अजीम से की थी। वह तंत्र क्रिया भी करता था। विवाद के चलते एक साल पहले दोनों में तलाक हो गया। इससे अजीम रंजिश रखने लगा और बदला लेने के लिए उसकी बड़ी बहन के घर रात 1:30 बजे पहुंच गया और वहां उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। किराए की गाड़ी में वह उसे दिल्ली ले जा रहा था। सूचना पर उन्होंने अजीम को लगातार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इस पर चालक को शक हुआ। उसने किशोरी के बारे में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.