मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: नगर के किला बस स्टैंड पर उधार के रुपयों का तकादा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सरेआम हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। वसीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान भी किया है। थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी ने बताया कि किला बस स्टैंड पर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में वसीम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News आंदर में वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सख्ती, शांति समिति की बैठक पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।पुलिस के ...