Meerut News: किराये के विवाद में बेसमेंट में लगवाई थी आग, दो गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: टीपीनगर के भोला रोड स्थित शिवकुंज में पूर्व फौजी के मकान के बेसमेंट में आग लगाने की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल टेंट हाउस मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि टेंट के किराये को लेकर चल रहे विवाद में सोनू को सबक सिखाने के लिए आग लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। शिवकुंज निवासी पूर्व फौजी नवनीत ने मकान का ग्राउंड फ्लोर अश्वनी कुमार और बेसमेंट पड़ोसी सोनू को किराये पर दे रखा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: बेसमेंट में लगी आग, पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे सोनू बेसमेंट में आर्टिफिशियल फूलों का कारोबार करता है और मेलों व बाजारों में टेंट लगाकर फूल बेचता है। इसके लिए वह भोला रोड स्थित ओम विहार फेस-1 निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.