Meerut News: किराना दुकान जाते समय युवती को सांप ने डसा, बेहोश होकर गिरी
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: फलावदा कस्बे के मोहल्ला सैनियान में बुधवार रात करीब आठ बजे किराना की दुकान पर जा रही एक युवती को रास्ते में सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ला सैनियान निवासी सुभाष चंद्र की पुत्री अंजू रात करीब आठ बजे किराना की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.