Meerut News: काले झंडे नहीं मिलने से फिलहाल व्यापारियों का आंदोलन सुस्त
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ की ओर से शुरू किए गए आंदोलन की रफ्तार फिलहाल काले झंडों की उपलब्धता नहीं होने से धीमी पड़ गई है। व्यापारियों से बाजारों में काले झंडे लगाने का आह्वान किया गया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में व्यापारी झंडे नहीं खरीद पा रहे हैं। अब व्यापार संघ पदाधिकारी खुद काले झंडे तैयार कराकर बाजारों में उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ की ओर से शहर में सीलिंग-ध्वस्तीकरण के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया गया था। इसके तहत व्यापारियों से दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाने की अपील की गई थी। हालांकि, बाजारों में पर्याप्त संख्या में काले झंडे नहीं मिलने के कारण अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है।
संयुक्त व्यापार संघ की स्थिति सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.