Meerut News: काली नदी की भेंट चढ़ी 1500 बीघा खरीफ की फसल
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में काली नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से किसानों की मुश्किलें गहरा गई हैं। पिछले चार दिनों से जलभराव के कारण करीब 1500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जिससे लगभग 200 किसानों की फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी सतह से करीब सात फुट ऊपर पहुंच गया है। यदि जलस्तर दो फुट और बढ़ा तो गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार धान, ज्वार, ईख और मिर्च की फसलें लगातार पानी में डूबी रहने से गलने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.