Meerut News: कार से 14.11 लाख बरामद, नकदी के स्रोत की जांच शुरू
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: जानी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार से 14 लाख 11 हजार रुपये की नकदी मिलने पर पुलिस ने तीन कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नकदी के स्रोत का संतोषजनक ब्योरा नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम और कार कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना जीएसटी और आयकर विभाग को भी दे दी है। एसपी देहात अभिजीत सिंह के मुताबिक, बुधवार शाम मेरठ-रुड़की हाईवे पर चेकपोस्ट के सामने पुलिस और एसओजी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्लवपुरम की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 14.11 लाख रुपये बरामद होने पर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार युवकों की पहचान चांद पुत्र हाफिज और गुलफाम पुत्र शाहिद निवासी देवबंद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.