मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: सिवाया स्थित द्वारिकाधाम कालोनी में शुक्रवार को बच्चे को साइड मारने को लेकर हुए विवाद में कार सवार चार युवकों ने युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोपियों ने महिला को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। युवक ने पुलिस को सूचना देते हुए अपनी घायल मां को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पीड़ित युवक ने कार सवार युवकों को खिलाफ तहरीर दी। द्वारिका धाम निवासी दीपक ने बताया कि कॉलोनी निवासी मनमोहन का छह वर्षीय बेटा कुणाल रास्ते पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रास्ते से कार हटाने के विवाद में मां-बेटा को पीटा इस दौरान आए कार सवार रचित, सागर और दो अज्ञात ने उसको साइड मार दी। बच्चे को साइड...