Meerut News: कार पार्किंग को लेकर विवाद, महिला ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: मवाना क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर पति के साथ मारपीट करने और दोबारा लोगों को बुलाकर हमला कराने का आरोप लगाया है। मवाना क्षेत्र निवासी सुशीला ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि 3 जुलाई को उनके पति महम सिंह कार पार्क कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सतीश की बाइक से टकरा गई। आरोप है कि इस बात को लेकर सतीश ने मौके पर ही महम सिंह के साथ मारपीट कर दी। महिला का कहना है कि इसके बाद सतीश ने अपने दोनों बेटों विपिन और शुभम समेत अन्य लोगों को बुलाकर दोबारा उनके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.