Meerut News: कार ने मारी बाइक में टक्कर, चाची-भतीजा घायल
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: कांवड़ मार्ग पर सलावा गंगनहर पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाची-भतीजा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिलक गांव निवासी अंकुश पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर की दोपहर वह अपनी चाची गीता को बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। सलावा पुल पार कर आगे बढ़ते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश और उसकी चाची घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.