Meerut News: कार ने बाइक सवार किशोरों को मारी टक्कर, एक मौत
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: रजपुरा फ्लाईओवर से लौट रहे तीन किशोरों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के परिजनों में कोहराम मच गया। किला परीक्षितगढ़ के दयलापुर गांव निवासी मनीष कुमार रजपुरा में किराए पर रहते हैं। वह एक स्कूल में कार चालक हैं। उनका 17 साल का बेटा अभिषेक रजपुरा स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह अभिषेक पड़ोस के ही 14 वर्षीय आर्यन पुत्र दिनेश और 15 वर्षीय उदीत के साथ मवाना रोड पर रनिंग करने के लिए घर से निकला था। तीनों किशोर रजपुरा फ्लाईओवर से घर वापस लौट रहे थे तभी यूनियन बैंक के सामने पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आर्यन कार के साथ घिसटने की वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.