Meerut News: कार की मामूली टक्कर पर प्रधानाचार्य को डंडे से पीटा, अंगूठा-पैर टूटा
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-1 में कार की मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार चालक ने प्रधानाचार्य की कार की चाबी निकाल ली और विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में प्रधानाचार्य के दाहिने हाथ के अंगूठे और बाएं पैर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रिठानी निवासी और गगोल रोड स्थित जेएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सैनी शुक्रवार को कार से किसी से मिलने जा रहे थे। बताया कि वह शताब्दीनगर सेक्टर-1 के सी ब्लॉक की गली में पहुंचे जहां एक टाटा-407 से सामान उतारा जा रहा था। रास्ते में वाहन खड़ा होने के कारण कार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.