मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मेरठ-हापुड़ हाईवे पर कैली शराब के ठेके के सामने शुक्रवार देर शाम कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खासपुर निवासी भविष्य उर्फ कालू (19 वर्ष) पुत्र मनोज कश्यप शुक्रवार को स्कूटी से किसी काम से हापुड़ गया था। देर शाम वापस लौटते समय कैली स्थित शराब के ठेके के सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार के चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पल्सर-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत शनिवार तड़के घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...