मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: हापुड़-किठौर मार्ग पर साफियाबाद लौटी में सड़क पार करते वक्त चाऊमीन-बर्गर का ठेला लगाने वाले अधेड़ को कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर बचाने का आरोप लगाया और उचित मुवाजे की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। इस दौरान मार्ग जाम भी कर दिया। बाद में उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।घटना का विवरण घटना सोमवार दोपहर करीब 01 बजे की है। राजू प्रजापति (45) पुत्र बृह्म सिंह निवासी गांव साफियाबाद ल...