मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: लंबित मांगों का समाधान न होने से नाराज सरधना तहसील के लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। लेखपालों ने शासन स्तर पर मांगों की अनदेखी किए जाने पर रोष जताते हुए जल्द समाधान की मांग की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति और भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: समाधान दिवस से अलग रहे लेखपाल, आठ मांगों को लेकर दिया धरना संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर 2026 से प...