Meerut News: कार्य की धीमीगति देख नाराज हुए खेल मंत्री, कहा गुणवत्ता से समझौता नहीं
मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन विभिन्न भवनों और सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति सामने आने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मंत्री गिरीश चंद यादव सलावा खेल विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत समेत अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
निर्माण कार्यों की स्थिति उसके बाद मंत्री ने विश्वविद्यालय में बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.