Meerut News: कार्तिक पूर्णिमा पर लावड़ में भीषण जाम, दिनभर हलकान रहे राहगीर और वाहन चालक
मेरठ, नवम्बर 24 -- लावड़ में भीषण जाम से जनजीवन प्रभावित Meerut News: नेशनल हाईवे-119 और 58 को जोड़ने वाले दौराला-मसूरी मार्ग स्थित लावड़ में मंगलवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर और बैराज गंगा स्नान मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व वाहनों के दबाव के चलते कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कस्बे के मुख्य बाजार और सब्जी मंडी के आसपास सड़क किनारे फैले अतिक्रमण ने कोढ़ में खाज का काम किया। इसके अलावा, हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ गई। वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि कस्बे के संपर्क मार्ग भी जाम की चपेट में आ गए, जिससे स्थानीय लोगों का घरों से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.