Meerut News: कार्ड से कैश मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला
मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: भोला रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने कार्ड से भुगतान कर नकद रुपये देने से मना करने पर दो सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन आकाश पुत्र कमरपाल सिंह निवासी सोलापुर और जाकिर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। इसी बीच एक कार से तीन-चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने कहा कि वे कार्ड से भुगतान कर देंगे, जबकि बदले में उन्हें नकद रुपये दे दिए जाएं। कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया। जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों सेल्समैन मारपीट कर दी।कर्मचारियों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पेट्रोल पंप मालिक गौरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.