Meerut News: कांवड़ यात्रा : भीड़ प्रबंधन पर पुलिस प्रशासन का जोर, ड्रोन से होगी निगरानी
मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ। कांवड़ यात्रा में इस बार पुलिस-प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस भीड़ प्रबंधन को लेकर है और महाकुंभ की तर्ज पर प्लानिंग की जा रही है। दरअसल, 31 जुलाई से चार अगस्त तक पंचक के कारण हरिद्वार से कांवड़ नहीं उठाई जाएगी। पंचक खत्म होने के बाद पांच अगस्त से कांवड़ियां एक साथ ही जल लेकर हरिद्वार और बाकी जगहों से चलेंगे। ऐसे में पांच अगस्त से 10 अगस्त के बीच उत्तराखंड और वेस्ट यूपी में भीड़ एक साथ बढ़ेगी और इसी को कंट्रोल करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जगह-जगह पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, जहां भीड़ को रोका जाएगा। दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा में इस बार ड्रोन कैमरों की संख्या तीन गुना और सीसीटीवी दोगुना किए जा रहे हैं। इसके अलावा 18 से 25 अगस्त के बीच इंटरस्टेट मीटिंग भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: 25 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.