मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा की ट्रैफिक व्यवस्था लागू होते ही गुरुवार को शहर पहले ही दिन भीषण जाम की गिरफ्त में आ गया। शहर के डिवाइडर पर बने कट बंद किए जाने के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उच्च अधिकारियों की अनुमति का इंतजार किए बिना कट खोलकर यातायात सामान्य कराना पड़ा। घंटों जाम में फंसे लोगों, स्कूली बच्चों और उम्रदराज लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों को दो हिस्सों में बांटा गया। एक ओर कांवड़ियों की आवाजाही होगी, जबकि दूसरी ओर सामान्य यातायात टू-वे की व्यवस्था तैयार कर संचालित किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Munger News: अव्यवस्था: श्रावणी मेले के पहले ही दिन दावों क...