Meerut News: कांवड़ यात्रा से पूर्व बदहाल हुई गंगनहर पटरी
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही गंगनहर कांवड़ मार्ग की बदहाल स्थिति चिंता का कारण बन गई है। सरधना क्षेत्र से गुजर रहे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में यात्रा के दौरान हजारों कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और हादसों की आशंका भी यहां फिलहाल बढ़ गई है। सरधना क्षेत्र में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जबकि गड्ढों में बारिश का पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवार लोगों को हो रही है। आए दिन कोई न कोई इन गडढो में गिरकर चोटिल हो रहा है। इसके अलावा कपसाड़ व सरधना पुल के निकट बने दो बडे़ गडढे हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.