मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सरूरपुर थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों के शिविर संचालकों ने भाग लेकर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में सरूरपुर, करनावल, डाहर, पांचली बुजुर्ग, जसड़ सुल्ताननगर, मैनापूठी, हर्रा, खिवाई, जैनपुर समेंत विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले कावड़ सेवा शिविरों के संचालकों को शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिविर में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार व श्रद्धालुओं के विश्राम की समुचित व्यवस्था ...