Meerut News: कांवड़ यात्रा के चलते रास्तों में फंसे सैकड़ों ट्रक, थमने लगे इंडस्ट्री के पहिये
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के संचालन पर लगी रोक का असर अब औद्योगिक गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों ट्रक रास्तों में फंसे हुए हैं, जिससे फैक्ट्रियों तक कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है और तैयार माल भी समय पर बाजार व अन्य राज्यों में नहीं भेजा जा रहा। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है। तीन दिनों में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हो चुका है। मेरठ के दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र में हालात सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां करीब 30 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने लगा है। उद्योग संचालकों का कहना है कि परिवहन व्यवस्था बाधित होने के कारण कई फैक्ट्रियों में कच्चे माल का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है, जबकि तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.